Categories: Siwan News

सिवान: इलाज के लिए गंदे पानी से होकर सदर अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे मरीज, अधिकारी बेखबर

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सदर अस्पताल में इलाज को पहुंचने वाले मरीजों के प्रति अस्पताल प्रबंधक पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। जब-जब बारिश हुई है, तब-तब सदर अस्पताल तालाब बन जाता है। सदर अस्पताल स्थित ओपीडी में स्वास्थ्य सेवा की पड़ताल करने पहुंची तो पाया कि सदर अस्पताल स्थित ओपीडी में जाने के लिए मरीजों एवं उनके स्वजनों को परिसर में लगे गंदे पानी को पार कर इलाज के लिए जाना पड़ा रहा है। मरीज गंदे पानी को पारकर इलाज कराने को मजबूर है। वहीं पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई अतिरिक्त व्यवस्था भी नहीं की गई है। बता दें कि ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ी है।

सदर अस्पताल परिसर बना वाहनों का अवैध स्टैंड

12 बजे सदर अस्पताल में टीम ने देखा कि अस्पताल परिसर वाहनों का अवैध स्टैंड बना हुआ है।कई वाहन चालक अस्पताल की सुरक्षा में तैनात जवानों से लगातार उलझते देखे गए।मरीज को विभिन्न मोहल्ले, गांव से लाने वाले वाहनों के चालक उन्हें सदर अस्पताल में उतार देने के बाद परिसर में ही अपने वाहन को खड़ी कर देते हैं इस कारण परिसर स्टैंड का रूप लेने लगा है।

दवा काउंटर पर लगी रही भीड़

टीम ओपीडी के निशुल्क दवा वितरण काउंटर पर पहुंची तो पाया गया कि काफी संख्या में मरीजों की भीड़ एकत्रित थी। दवा काउंटर पर भीड़ लगने से महिला एवं बुजुर्ग मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवा सेंटर पर एक काउंटर है और दो कर्मचारी दवा देते हैं। महिला और बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था नहीं है।

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की रही लंबी लाइन

टीम ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पहुंची।जहां दो काउंटर से मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। इस दौरान गेट तक लंबी लाइन लगी हुई थी। दोपहर तक दोनों काउंटर करीब चार सौ से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026