सिवान: सड़कों पर जल जमाव से लोग परेशान, नप ने नालों की करायी सफाई

परवेज अख्तर/सिवान: बदले मौसम के मिजाज से इस सप्ताह लगातार हो रही बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया है. बुधवार की रात्रि से शुक्रवार की सुबह तक तेज हवाओं के साथ आसमान व गर्जन के साथ हुई झमाझम मूसलाधार वर्षा ने शहर का सूरत ही नहीं बल्कि शहर का कोई कोना नहीं बाकी है. जिस मुहल्ला के सड़क पानी से लबालब नहीं हो. इससे लोगों को मुहल्ले से आने जाने में काफी परेशानी हो रहीं है. इधर झमाझम बारिश से शहर में जगह-जगह पानी जमा हो गया है. मूसलाधार बारिश ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.

वहीं शहर के पुरानी किला  के अलावा अन्य मुहल्ला की इस झमाझम बारिश ने अपना रूप क्या दिखाया कि पूरा-का-पूरा शहर झील में तब्दील हो गया है. जहां लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इधर शहर के पी देवी मोड़ के समीप स्थित मौली के बथान की तरफ जाने वाली सड़क जर्जर होने के कारण सालों भर पानी जमा रहता है. इधर जल जमाव को देख नगर परिषद सभापति सिंधु सिंह द्वारा शहर के प्रमुख नालों की साफ-सफाई करवायी गयी. इतना ही नहीं उन्होंने खुद नालों की सफाई का जायजा भी लिया. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में जल जमाव हो जाने से सब्जी बोने वाले किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. किसी तरह से किसानों ने सब्जी की खेतों से पानी को बाहर निकाला.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026