सिवान के किशुनकटरा में दुकान खोलने से मना करने पर की जमकर पिटाई

  • कपड़ा भी फाड़ा, बम से उड़ाने की दी धमकी
  • शेख मोहल्ला के दो लोगों को किया आरोपित
  • डीआईजी, एसपी व थानाध्यक्ष से लगायी गुहार

✍️परवेज अख्तर/सीवान :

शहर के किशुनकटरा में लॉकडाउन में दुकान खोलने से मना करने पर एक दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी गई.वहीं उसका कपड़ा भी फाड़ दिया गया. जाते समय आरोपितों ने उसे बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है. मखदुम सराय के मो. उमर अली का बेटे मो. इरशाद अली बुधवार की सुबह अपनी किशुनकटरा स्थित कपड़ा दुकान के सामने खड़ा था. इसी बीच शेख मोहल्ला ग्यारवहीं मस्जिद के फुन्नन मियां के बेटे सोनू व पिच्चू मियां अपनी दुकान खोलने लगे.

इसपर इरशाद ने उनलोगों से कहा कि अभी कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन में दुकान खोलने पर पुलिस एफआईआर दर्ज करा रही है. इतना सुनते ही दोनों आग बबूला हो गए और इरशाद की जमकर पिटाई कर दी.आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ.

इस घटना में इरशाद के सिर व पेट में चोट लगी है.उसका कपड़ा भी फाड़ दिया गया है. जाते समय दोनों ने उसे बम से उड़ाने की भी धमकी दी है. इससे इरशाद के परिवार में भय व दहशत का माहौल है. इरशाद ने बताया कि घटना के दो बाद भी स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की है.उसने सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी से न्याय व जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026