सिवान: मतगणना की चर्चा में जुटे लोग, हार-जीत का आकलन शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में छठे चरण में 25 मई को हुए लोकसभा चुनाव के बाद मंगलवार की सुबह आठ बजे से ईवीएम में पड़े मतों की गिनती होगी। मतगणना की पूर्व संध्या परिणाम को लेकर लोगों में खूब चर्चा हुई। चौक-चौराहों, चाय-पान की दुकानों तथा चौपालों पर हार-जीत की चर्चा के बीच सरकार बनाने तक की बात सुनने को मिली। वहीं शहर से लेकर गांव तक के मिठाई दुकानदार भी इस अवसर को खूब भुनाने की तैयारी में दिखे।कई दुकानदारों ने बताया कि इस बार लड्डू की मांग सबसे ज्यादा है इसलिए लड्डू बनाने को लेकर तैयारी की गई है।

सुबह में ही लड्डू को बना कर दुकान में रखकर इसकी बिक्री की जाएगी। मिठाइयों में लड्डू के अलावा अन्य भी कई तरह की मिठाइयां हैं लेकिन लड्डू की मांग सबसे ज्यादा होती है। महाराजगंज शहर के पन्नालाल मिठाई दुकानदार, बिजली मिठाई दुकानदार, राजधानी मिठाई दुकानदार, अजय मिष्ठान भंडार आदि का कहना है कि हमलोग इस अन्य दिन की अपेक्षा ज्यादा मिठाई बना रहे हैं ताकी चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थक खरीदारी कर सकें। इधर मंगलवार को पूरे दिन टीवी के आगे बैठकर परिणाम देखने को लोग उत्सुक हैं। टीवी चैनलों व माेबाइल मीडिया पर सातवें चरण के मतदान समापन के बाद आए रुझान को लेकर बहस शुरू है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026