सिवान: विजयलक्ष्मी ने 92 हजार से अधिक मतों से हिना शहाब को हराया

परवेज अख्तर/सिवान: 18 सिवान संसदीय लोकसभा सीट के लिए सांसद बनने को ले 25 मई को हुए मतदान के लिए मंगलवार को मतगणना हुई। सामान्य प्रेक्षक सह भारत प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हौलियनलाल गुइते व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की देखरेख में सबसे पहले पोस्टल बैलेट से प्राप्त मतों की गिनती हुई। इसके बाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र के छह विधानसभा में इवीएम में पड़े मतों की गिनती की गई। इसमें सबसे पहले जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती हुई। इसके बाद बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती हुई। देर शाम तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार जदयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब को 92 हजार 857 मतों से हरा दिया और सिवान की सांसद बन गईं। इस दौरान विजय लक्ष्मी का वोटिंग प्रतिशत 38.73 रहा वहीं हिना शहाब का 29.42 रहा। ईवीएम में पड़े वोटों की 23 चक्र की गिनती में विजयलक्ष्मी देवी को जहां कुल 386508 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब 293651 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि राजद उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी 198823 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इनका वोटिंग प्रतिशत19.92 रहा। इधर मतगण्ना के क्रम में शुरू से ही जदयू उम्मीदवार विजयलक्ष्मी देवी बढ़त बनाई रही। इस प्रकार जदयू उम्मीदवार विजयलक्ष्मी देवी ने जीत हासिल कर लिया। जानकारी के अनुसार 18 सिवान लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 13 उम्मीदवार चुनावी रण में थे।

14 टेबल पर 23 चक्र में हुई वोटों की गिनती :

 

शहर के डीएवी पीजी कालेज में विधान सभावार बनाए गए मतगणना केंद्र में निर्धारित समय से आधा घंंटे विलंब से यानी सुबह साढ़े आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद 14-14 टेबल पर इवीएम में पड़े मतों की गिनती 23 चक्र में पूरी कर ली गई।

कुछ समर्थकों में दिखी खुशी तो किसी में रहा हार का गम :

मतगणना की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से बढ़त बनाने के कारण जहां जदयू उम्मीदवार के समर्थकों में खुशी व्याप्त थी। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब व राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के समर्थकों में हार को लेकर गम दिखा। इसके अलावा भारतीय लोक नायक पार्टी के संजय कुमार साह, निर्दलीय उम्मीदवार देवकांत मिश्रा, महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र राय, डा. रविंद्र नाथ शुक्ला प्रतीक्षालय में बैठकर प्रत्येक चक्र का रुझान ले रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026