सिवान: पार्किंग स्थल पर निर्माण के विरोध में लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

  • नप द्वारा सिसवन बस सटैंड के पार्किंग जोन में निर्माण कराने का लिया गया है निर्णय
  • लोगों ने कहा कि इस निर्माण से आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक की होगी समस्या

परवेज अख्तर/सिवान: जन चेतना मंच के तत्वावधान में वुधवार को सिसवन बस स्टैंड के परिसर में आम नागरिकों, बस चालकों एवं टेंपो चालकों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया. जिसकी अध्यक्षता आफताब आलम ने किया. धरने में लोगों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सीवान नगर परिषद की कार्य प्रणाली विगत कुछ दिनों से केवल निजी फायदे पर आधारित हो गई. उसे जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं रह गया है. ना ही जनता की समस्या पर वह गंभीर है. वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद के प्रस्ताव में यह बात पारित की गई है की सरकारी तथा पार्किंग स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण या दुकान निर्माण नहीं कराया जा सकता है. लेकिन उसके बावजूद कुछ लोगों के फायदे पहुंचाने के लिए सिसवन बस स्टैंड की पार्किंग स्थल की जमीन को दुकान बनाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि गलत है. वैसे भी सिसवन बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र में सिसवन ढाला जब बंद हो जाता है तो उस समय ट्रैफिक की भारी समस्या उत्पन्न हो जाती है.

ऐसी स्थिति में यदि सिसवन बस स्टैंड को समाप्त कर दिया जाए और वहां दुकान बना दिया जाए तो सारी बसें एवं टेम्पो चालक अगल बगल की सड़कों पर लोगों की दुकानों के सामने लगने पर मजबूर होंगे और ट्रैफिक की भारी समस्या उत्पन्न हो जाएगी. इससे सिसवन ढाला के नजदीक का सारा क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित होगा तथा लोगों का आना जाना कष्टकारी हो जाएगा. आंदोलनकारियों ने कहा कि यह धरना तो सिर्फ एक शुरुआत है. अगर नगर परिषद अपने कदम वापस नहीं खींचता तो आंदोलन को और तेज कर किसी भी कीमत पर इस जमीन पर दुकान का निर्माण होने पर विरोध किया जाएगा. कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्षा सिंधु देवी के पुतला का दहन किया गया. कार्यक्रम को प्रमुख रूप से इंतखाब अहमद, संजय रावत, सैयद महबूब, औरंगजेब, मोहम्मद शमीम, असगर फिरोज खान, डा. के एहतेशाम अहमद, नेमत खान इत्यादि ने संबोधित किया. जबकि कार्यक्रम में भारी संख्या में बस टेंपो चालक के साथ साथ आम जनता की भागीदारी भी मौजूद रही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026