परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बंधन बैंक में तैनात एक होमगार्ड जवान का राइफल गुरुवार की दोपहर एक बदमाश छीनकर फरार हो गया। हालांकि भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों की मदद से शहर के रामराज मोड़ से पकड़ लिया गया। इस क्रम में राइफल टूट गया। पकड़े गए बदमाश से नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम देर शाम तक पूछताछ में जुटे रहे।
मामले में होमगार्ड जवान नित्यानंद पाठक ने बताया कि मैं स्टेशन रोड बंधन बैंक में तैनात था। तभी एक युवक आया और बिजली की सप्लाई बाधित होने की बात कही। मैंने कुछ नहीं बोला तभी वह युवक मेरा राइफल छीनकर भागने लगा। मैंने शोर मचाया और उसका पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से उसे शहर के रामराज मोड़ पर पकड़ा लिया गया। —
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…