सिवान में अकीदत व एहतराम के साथ मना चेहल्लुम, कर्बला के शहीदों को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्रों में दर्द भरे नौहों और या हुसैन की सदाओं के साथ हजारों की संख्या में गमजदा चेहरों ने नम आंखों से कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत की याद में यौमे आशूरा के 40वें दिन मनाया जाने वाला चेहल्लुम गुरुवार को जिले में अकीदत और परंपरागत तरीके से मनाया गया। मौके पर ताजिया जुलूस भी निकाला गया। अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों को नेयाज व फातेहा पढ़कर खिराज ए अकीदत पेश किया। कुछ जगहों पर लोग इमामबाड़ा पहुंचे और फातेहा पढ़ा।

इसके साथ ही घर-घर व इमामबारगाहों के चौक पर रखे गए ताजियों का जुलूस निकालकर उन्हें कर्बला पर देर शाम तक बड़े ही एहतराम से नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे से लेकर बूढ़े तक जंजीरी मातम कर एक तरफ जहां लोगों ने इमाम हुसैन के द्वारा दी गई शहादत की कुर्बानी को याद किया। वहीं दूसरी ओर जंजीरी मातम कर अपने कला का प्रदर्शन भी किया। इमाम चौक पर ढोल ताशे बजा कर कर्बला के मैदान में हुसैनी लश्कर और यजीदी फौज के बीच हुई जंग में इमाम हुसैन और उनके परिवार व खानदान के सदस्यों समेत सभी 72 शहीदों को याद किया गया और इमाम हुसैन के सत्य मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद थी व्यवस्था :

जिला मुख्यालय में सभी जुलूस रुट चार्ट के अनुसार ही निकाले गए। इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहोंं सहित सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। शहर के शांति वट वृक्ष चौक पर अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024