सिवान: सिंधवल मोड़ के समीप से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, वाहन जप्त

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना पुलिस ने सिंधवल मोड़ के समीप से 730 पीस 8 पीएम फ्रूटी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने मारुति सुजुकी वैन को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के करपलिया गांव निवासी रमजान मियां के 26 वर्षीय पुत्र शहाबु मियां के रूप में हुई है. इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिंधवल मोड़ पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया.

इसी दौरान संदेह के आधार पर एक मारुति सुजुकी वैन की जांच की गई. वहीं जांच के दौरान कार की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 180ml का 8 पीएम फ्रूटी शराब 730 पीस बरामद की गई. जिसके बाद गाड़ी चालक शहाबु मियां को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. वही मारुति सुजुकी वैन को जब्त कर थाने लाया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026