परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी मोड़ के समीप दस धुर जमीन के लिए दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. घायलों की पहचान शंकुन्तला देवी, सोनी देवी व राहुल के रूप में हुई है. घायलों ने बताया की घर से कुछ दुरी पर दस धुर जमीन है.
जिसे कब्ज़ा करने की नियत से पट्टीदारों ने बांस बली लगाकर घेराव कर रहे थे. जिसका विरोध किया तो सभी लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पचरुखी थाना में आवेदन भी दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…