सिवान: पाकिस्तान सहित अन्य दूसरे देशों में हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपये भेजने वाले गिरोह के फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने दबोचा

परवेज अख्तर/सिवान: खाड़ी देश से रुपये मंगवाकर पाकिस्तान सहित अन्य दूसरे देशों में हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपये भेजने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को 11 जून को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रहमस्थान स्थित हरेंद्र सिंह के घर से गिरफ्तार किया था। इस मामले में तीन आरोपित फरार हो गए थे। शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में ब्रह्मस्थान गांव में फरार चल रहे आरोपित हरेंद्र सिंह, विश्वजीत कुमार एवं राज कुमार के घर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार हरेंद्र सिंह को साइबर थाना लाया गया जहां पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। उसने पुलिस को बताया कि सभी बदमाश मेरे घर पर बातचीत करने के लिए आए थे मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है। हालांकि अभी भी दो आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिनकी गिरफ्तार के लिए छापेमारी जारी है। साइबर थाना के उप थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे मंडल कारा भेजा दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024