हसनपुरा: स्वयंसेवक संघ ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का किया आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत के हसनपुरा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाठक की अध्यक्षता में की गयी। जहां जिले से पहुंचे प्रान्त टोली प्रमुख रविन्द्र पाठक, सह बौद्धिक प्रमुख राम कुमार आदि ने बताया कि संघ ने अपने गुरु की जगह पर किसी व्यक्ति विशेष को मान न देते हुए परम पवित्र भगवा ध्वज को ही सम्मानित किया है। इसका कारण है कि व्यक्ति कितना भी महान क्यों न हो, फिर भी वह कभी भी स्थिर या पूर्ण नहीं रह सकता।

जिसमें व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार धनराशि देता है, और यदि उसके पास धन नही है तो पुष्प अर्पित करता है। कहा कि जब भी देश में संकट आता है तो राष्टीय स्वयंसेवक संघ सबसे पहले खड़ा होता है। और लोगों के द्वारा प्राप्त हुए राशि का उसी में प्रयोग किया जाता है। इस दौरान सनातन धर्म व संस्कृति के प्रचार पर विस्तृ त चर्चा की गयी। मौके पर खंड कार्यवाह शशि गुप्ता, मुख्य शिक्षक सुमित गुप्ता के अलावे राधाकांत पाठक, मुन्ना सोनी, स्वामीनाथ मिश्रा, गुलशन कुमार, बंशीलाल, कृष्णा अग्रहरी, अखिलेश मिश्रा, धनं्जय जायसवाल, जितेंद्र साह सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026