परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना की टीम ने चोरी के 18 मोबाइल, एक टीवी एवं चार्जर के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर पूछताछ बाद जेल भेजा दिया गया। वहीं अन्य मोबाइलों को बरामद करने में पुलिस जुटी हुई है। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि बीते दिनों शहर के मौलेश्वरी चौक समीप एक घर से मोबाइल चोरी के मामले में गुप्त सूचना पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही थी।
इस क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद स्थित एक घर से छापेमारी कर 18 मोबाइल, एक टीवी एवं चार्जर को बरामद किया गया। वहीं दो चोरों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी छोटे कुमार एवं विशाल पटेल है। बताया कि छोटे कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने पांचवीं तक ही पढ़ाई की है। मेरे परिवार का आमदनी कम थी इस कारण चोरी का काम शुरू कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…