परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के राजवंशी नगर समीप तीन दिन पूर्व एक पलानीनुमा घर से रुपये व सोने की अंगूठी की चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और नगर थाना की गश्त दल ने हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक निराला नगर निवासी रामबाबू चौधरी है। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि टाउन हाल समीप राजवंशी नगर निवासी सुरेंद्र प्रसाद की पलानी में घुसकर एक सोने की अंगुठी, एक मोबाइल एवं पांच सौ रुपया एक युवक चोरी कर दाहा नदी पुल की तरफ भाग रहा था। तभी लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से सोने की अंगूठी, पांच सौ रुपया एवं मोबाइल को बरामद किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…