सिवान: चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोर को पुलिस ने पकड़ा, अन्य फरार

व्यवसाई ने दिया था पुलिस को चोरी होने की सूचना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सराय ओपी क्षेत्र के पी देवी मोड़ के समीप मौली के बथान स्थित एक गोदाम से ट्रक लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे चोरों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस की माने तो गुरुवार की रात्रि तकरीबन एक बजे व्यवसाई सब्जी मंडी निवासी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा सराय ओपी अध्यक्ष तनवीर आलम को सूचना दिया गया कि मेरे गोदाम का ताला तोड़कर चोरी की नियत से किराना का सामान 14 चक्का ट्रक लगाकर लोड किया जा रहा है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर छापेमारी करने के लिए चल पड़ी. लेकिन अभी वह घटनास्थल पर पहुंचने ही वाली थी कि घटनास्थल के तरफ से अपराध कर्मी पुलिस की गाड़ी को अपने ओर आते देख ट्रक लेकर भागने लगे. गश्ती दल द्वारा पीछा करते हुए चांप गांव के समीप स्थित कारजी पेट्रोल पंप के समीप ट्रक को रोक लिया.

ट्रक पर सवार सभी अपराधी कर्मी भागने लगे. जिसमें एक अपराध कर्मी को पुलिस ने धर दबोचा और अन्य अपराधकर्मी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे. पकड़े गए अपराधी कर्मी की पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के झिगड़ा खरनई निवासी अनिल प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई. जिसे गिरफ्तार कर काफी देर तक पूछताछ की गई. सोनू ने स्वीकार किया कि मेरे अलावा भी चार लोग और मौजूद थे, जो भागने में सफल रहे. वहीं पुलिस ने ट्रक का तलाशी लिया तो ट्रक से 30-30 किलोग्राम का 26 बोरा जीरा बरामद की गई. पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेते हुए अपराधकर्मी को थाने लेकर चली गई. इधर घटना के बाद पुलिस पकड़े हुए अपराधकर्मी की निशानदेही पर फरार चारों अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024