सिवान: बैंक से 26 लाख लूटने वाले लुटेरों को नहीं ढूढ़ पाई पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: अपराध रोकने में विफल रही पुलिस उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 26 लाख रुपए लूटने वाले लुटेरों को नहीं ढूढ़ पाई है। हालांकि एसपी शैलेश कुमार सिन्हा खुद लूटकांड का जल्द पर्दाफाश करने को लेकर तत्पर है। बावजूद इसके घटना के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के तेजर्रार व अनुभवी पुलिस पदाधिकारियों की तीन विशेष टीमें बनायी गयी हैं जो घटना से जुड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिन रात छापेमारी कर रही हैं। एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जिले में वर्षो से जमे सेकेंड लाइन के अफसरों के ढ़ीलापन ने एसपी के माथे पर चिन्ता की लकीरें खींच दी है।

एसपी को खुद दिन रात भागदौड़ करनी पड़ रही हैं क्योंकि सेकेंड लाइन वाले अफसरों का इलाके में कोई पकड़ नहीं है। इधर नगर पुलिस का भी वही हाल है। घटना के पर्दाफाश करने को लेकर लूटकांड से जुड़े पुराने अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर असली अपराधियों तक पुलिस पहुंचना चाहती है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पा रही है। इतना ही नहीं पुराने लूटकांड से जुड़े जिले के सभी अपराधियों की कुंडली व वर्तमान लोकेशन भी पुलिस खंगालने में जुटी है। पुलिस को संदेह था कि पांच दिनों पहले ही मंडल कारा से बाहर निकला जिला मुख्यालय का एक अपराधी, इस कांड में शामिल हो सकता है और उसकी गिरफ्तारी कांड के पर्दाफाश के लिए अहम हो सकती है। लेकिन पता करने पर पाया कि कई दिनों पहले से ही वह दूसरे प्रदेश में है।

फुटेज में दिख रहे अपराधियों की पहचान आसान नहीं

बताया जाता है कि सीसीटीबी फुटेज में दिख रहे अपराधियों की पहचान कर पाना पुलिस के लिए आसान नहीं है। कारण कि अपराधियों की उम्र काफी कम है और इस तरह के अपराधियों ने इससे पहले जिले में बड़ी लूट की घटना को अंजाम नहीं दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026