सिवान: रमजान में ज्यादा से ज्यादा समय इबादत में बितानी चाहिए

परवेज अख्तर/सिवान: शहर समेत ग्रामीण इलाके में भी रमजान उल मुबारक के दूसरे जुम्मे की नमाज शुक्रवार को पढ़ी गई। जुमे की नमाज के दौरान शहर के दरबार मस्जिद, चौक बाजार बड़ी मस्जिद, एमएम कॉलोनी के बेलाल मस्जिद, चमड़ा मंडी के नूर अक्सा मस्जिद, हाफिजी चौक के करीम शाह की मस्जिद व शेख मोहल्ला के ग्यारहवीं शरीफ मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मस्जिदों के इमाम ने नमाज अदा कराई। रमजान उल मुबारक के दूसरे जुम्मे की नमाज के खुतबे में मुफ्ती इरफान चिश्ती ने कहा कि रमजान का यह महीना बरकतों का है, लिहाजा लोगों को ज्यादा से ज्यादा समय इबादत में बितानी चाहिए। रमजान को तीन आशरा में बांटा गया है। पहला असरा रहमत, दूसरा मगफेरत व तीसरा अशरा जहन्नुम से आजादी का है।

रोजा की तरह जकात भी इस्लाम में फर्ज है। इसमें सभी साहबे माल को जकात देना फर्ज है, ताकि समाज के दबे-कुचले, गरीब व मासकिन की मदद हो सके। कहा कि रमजान बरकत का महीना है, इस महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। मुफ्ती इरफान चिश्ती ने कहा कि इस साल सदकाए फित्र का एलान बावन रुपये किया गया है। जो हजरात गेंहू से सदकाए फित्र अदा करना चाहते हैं, वह दो किलो 45 ग्राम प्रत्येक व्यक्ति अदा करे। इधर, दूसरे जुम्मे की नमाज पढ़ने मस्जिद पहुंचे रोजेदार फरहान, जिशान, जावेद, सैफुल आलम, इरफान, इमरान, तबरेज, आमिर व सनाउल्लाह आदि का कहना था कि दो वर्षों तक कोरोना की वजह से मस्जिद में जुमे की नमाज अदा नहीं कर पाए थे, लेकिन इस वर्ष कोरोना की पाबंदियां हटने से उत्साह के साथ रोजा रखकर जुम्मे की नमाज अदा करने मस्जिद पहुंचे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026