परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के एमएम कालोनी में शनिवार की देर शाम छात्रों के आपसी विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें दो छात्रों गोली लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद एक आरोपित को पिस्टल एवं पांच जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी मामले में फरार दूसरे आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस के अनुसार वह जिला छोड़कर फरार हो गया है।
मामले में घायल छात्र एमएम कालोनी निवासी आयान अहमद के बयान पर पुलिस ने दो युवकों को नामजद किया है। सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि फरार दूसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…