परवेज अख्तर/सिवान: सिवान-थावे रेलखंड पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वां गांव में रविवार की देर शाम अज्ञात ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई थी। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी युवती की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस को इस बात की भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि युवती की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है या उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किया है।
हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि युवती की पहचान के लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है। बता दें कि ट्रेन से युवती की दोनों पैर कट गई थी। स्थानीय लोगों की मानें तो युवती ट्रैक पर खड़ी होकर फोन से बात कर रही थी। तभी अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…