सिवान: हत्या मामले में रिशु पांडेय को रिमांड पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ

  • भाजपा नेता शिवाजी पांडेय के हत्या के मामले में बंद है कुख्यात रिशु
  • 25 दिसंबर को दो बदमाशों से पूछताछ के दौरान रिशु पांडेय का नाम आया था सामने
  • नगर, जीबी नगर तथा हुसैनगंज की पुलिस ने की गहनतापूर्वक पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा में हत्या के मामले में बंद कुख्यात बदमाश असांव थाना क्षेत्र के धर्मखोर निवासी रिशु पांडेय उर्फ आदित्य कुमार पांडेय को हुसैनगंज थाना की पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान मुख्य रुप से कुतुबछपरा दाता नगर निवासी एआइएमआइएम के जिला संयोजक आरिफ जमाल की हत्या मामले में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरिफ जमाल की हत्या के संबंध में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश रिशु पांडेय भाजपा नेता शिवाजी पांडेय के हत्या के मामले में मंडल कारा में बंद है। बता दें कि 25 दिसंबर को आरिफ जमाल की हत्या मामले में असावं थाना क्षेत्र करमौल निवासी राजन मिश्रा उर्फ अर्चित मिश्रा व एमएच नगर थाना क्षेत्र के इजरा चांदपुर निवासी रोहित यादव उर्फ लाड़ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

दोनों बदमाशों से पूछताछ के दौरान यह बात निकलकर सामने आई थी कि जेल में बंद रिशु पांडेय के इशारे पर ही एआइएमआइएम के जिला संयोजक आरिफ जमाल की हत्या की गई थी। इसके साथ ही पुलिस टीम ने नगर, जीबी नगर तथा हुसैनगंज के कई कांडों में गहनतापूर्वक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, जीबी नगर इंस्पेक्टर तथा हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार मौजूद थे। इनके द्वारा न्यायालय के आदेश पर रिशु पांडेय को 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया था। नगर थाना परिसर में गोपनीय रुप से पूछताछ की गई। वहीं अवधि समाप्ति के बाद मेडिकल चेकअप कराते हुए कागजी कार्रवाई के बाद पुन: मंडल कारा भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026