सिवान: 31 तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंद रहेगी बच्चों की पढ़ाई

03 से 06 वर्ष तक के बच्चों को सेविका व सहायिका घर-घर पहुंचाएंगी पोषाहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शीतलहर व ठंड का प्रकोप जारी है। घने कोहरे व बर्फीली हवा ने आमलोगों की दिनचर्या बदल कर रख दी है। ऐसे में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इसको लेकर आइसीडीएस के निदेशक ने निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में कहा है कि ठंड की वजह से आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हो सकती है तथा बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में 31 जनवरी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहे पठन-पाठन को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

घर-घर पहुंचाना होगा बच्चों का पोषाहार :

इस दौरान सभी सेविका और सहायिका अपने केंद्र पर नियमित रूप से उपस्थित रहकर बाकी कार्य करेंगी और नामांकित तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के घर जाकर पोषाहार का नियमित रूप से वितरण करेंगी। ताकि ठंड में भी बच्चों को पोषणयु्क्त भोजन मिल सके। आईसीडीएस डीपीओ तरणि कुमारी ने बताया कि ठंड को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है। छोटे-छोटे बच्चों के सुबह-सुबह आंगनबाड़ी केंद्र पर आने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा था। इसलिए 31 जनवरी तक केंद्र को बंद कर दिया गया है। लेकिन विभागीय निर्देशानुसार गृह भ्रमण कर बच्चों को उनके घरों तक सुखा राशन पहुंचाया जाएगा। इसको लेकर सेविका व सहायिका को निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026