सिवान: त्योहार को लेकर शहर में जगह-जगह गश्त कर रही पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में होली व शब-ए-बारात पर्व को लेकर पुलिस चौकस है और हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखना चाहती है। गुरुवार को भी शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लोगों की भीड़ थी। लोग जरूरत का सामान खरीदारी को लेकर अपने-अपने घरों से निकले थे। रंग-गुलाल व पिचकारी, टोपी व अन्य सामानों से ठेलों के अलावा कई दुकानें भी सजी हैं। किराना दुकानों पर भी अधिक भीड़-भाड़ दिखायी दी।

लिहाजा शहर का बुबुनिया मोड़, जेपी चौक, गोपालगंज मोड़, महादेवा रोड, स्टेशन रोड, बड़हरिया बस स्टैंड सहित अन्य महत्वपूर्ण इलाकों में भी पुलिस गश्ती दल ड्यूटी पर तैनात दिखा। बताया गया कि सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है और उन्हें अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहने व विधि व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गयी है। दोनों ही पर्वों को लेकर पहले ही सभी थानों में शांति समिति की बैठक कर लोगों को आवश्यक जानकारी मुहैया करा दी गयी है। होली के अवसर पर डीजे आदि को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024