हुसैनगंज क्षेत्रों में प्रशासन ने होली एवं शब-ए-बारात को लेकर किया फ्लैग मार्च

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र में होली एवं शब-ए-बारात का पर्व शांतिपूर्वक मनाने व विधि-व्यवस्था दुरूस्त बनाये रखने के मद्देनजर गुरुवार की दोपहर प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग पंचायतों में पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारीयों ने क्षेत्र भ्रमण किया. फ्लैग मार्च प्रदर्शन के दौरान हुसैनगंज थाना प्रभारी रामबालक यादव के दल-बल के साथ मुफ्सील इन्स्पेक्टर,हसनपुरा थाना प्रभारी और आंदर थाना प्रभारी मैजुद रहे.बिडिओ राकेश कुमार चौबे और सिओ सुनील कुमार कि अध्यक्षता में अर्धसैनिक बल के जवानों और स्थानीय थाना की पुलिस बलों ने फ्लैग मार्च किया.फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारी जवानों के साथ वाहनों से हुसैनगंज से निकले और मार्च करते हुए विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए टेड़ीघाट बाजार, छपिया,छाता,बड़रम, गोपालपुर तक गये.

हुसैनगंज थाना प्रभारी रामबालक यादव ने बताया कि होली एवं शब ए बारात पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है.पुलिस शरारती व आपराधिक तत्वों पर नजर बनाए हुए है.ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है.उन्होंने प्रखंड के पंचायत वासीयों से अपील कि है कि वे अपने-अपने पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनायें.किसी प्रकार की विधि व्यवस्था भंग नहीं होने दें.चौक चौराहे पर हुड़दंग नहीं करें. यदि किसी प्रकार की शिकायत मिली तो उन असमाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई कि जायेगी. जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में हमारी मददगार बने, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय हिंसक न हो शान्ति माहौल में दोनों पर्व सम्पन्न हो सके.आगे उन्होंने कहा कि होली व शब ए बरात पर्व के सभी क्षेत्रों के चौक चौराहों पर गश्ती करेगी, हुड़दंग मचाने वाले को बक्शा नहीं जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026