सिवान: शराब कारोबार पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही पुलिस

  • छोटपुर रेलवे ढ़ाला के पास से छिपाकर रखा गया 15 कार्टन शराब बरामद
  • शराब कारोबारियों के सामने जिले की पुलिस अब बौनी साबित होने लगी है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस सख्त है। प्रतिदिन जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में कारोबारियों को पकड़ने को लेकर छापेमारी व धर-पकड़ की जा रही है। शराब के साथ कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में भी आ रहे हैं। बावजूद शराब कारोबार और निर्माण पर रोक लगाने में जिले की पुलिस विफल साबित हो रही है। शनिवार को भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर रेलवे ढ़ाला के स्थित पुलिया में छिपाकर रखा एक दो नहीं बल्कि 15 कार्टन शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब में 13 कार्टन देशी जबकि दो कार्टन विदेशी शराब बतायी जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब की इस बड़ी खेप को बरामद करने में कामयाब तो हो गयी लेकिन कारोबारी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस बरामद शराब मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यूपी से लगा है जिले के कुल सात थाने की सीमा

बताया गया कि जिले के कुल सात थाना यूपी की सीमा से सटे हैं। इन रास्तों से होकर शराब बिहार की सीमा में आसानी से पहुंचायी जा सकती है। हालांकि इनमें से कई थाना क्षेत्रों में पुलिस व उसकी स्पेशल टीम के अलावा कई जगह उत्पाद विभाग की चौकी पर लगे पुलिसकर्मी शराब कारोबारियों पर सिकंजा कसने को मुस्तैद हैं। इन सभी इंतजाम में बाद भी शराब कारोबारियों का उनके मनसुबे में कामयाब हो जा रहे हैं। शराब कारोबारियों के समक्ष पुलिस बौनी साबित हो रही है लोगों में यह चर्चा अब आम हो गयी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026