पचरुखी: जनता दरबार में जमीन से संबंधित विवादों के निपटारे पर जोर

  • छोटे-छोटे मामले का हुआ निष्पादन
  • प्रत्येक शनिवार को हो रहा आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना परिसर में शनिवार को आरओ व थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया। जहां एक दर्जन से अधिक फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। हालांकि जनता दरबार में सबसे ज्यादा जमीन से संबंधित मामलों की शिकायत लेकर फरियादी पहुंच रहे हैं। वहीं अधिकारी भी जमीन संबंधित विवाद के निपटारे पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। इधर जनता दरबार में आये फरियादियों की समस्यायें सुनने के बाद आरओ ने सभी मामलों की जांच कर शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिया। जबकि जनता दरबार में पूर्व से चल रहे कई मामलों का निष्पादन भी किया गया।

वहीं सक्षम न्यायालयों में विचाराधीन मामलों से संबंधित शिकायतों को खारिज करते हुए फैसला आने तक यथावत स्थिति बनाये रखने की अपील की गयी। बतादें कि सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह में शनिवार को आरओ व थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर छोटे-छोटे मामलों का निष्पादन करना है। सरकार के इसी आदेश के आलोक में प्रत्येक शनिवार को थानाध्यक्ष ददन सिंह व आरओ अनुभव राय के संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन कर छोटे-छोटे जमीन संबंधित मामले का निपटारा किया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026