सिवान: पंचायत चुनाव व शराब बरामदगी पर थानाध्यक्ष दें विशेष ध्यान : एसडीपीओ

सदर एसडीपीओ ने सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों संग की क्राइम मीटिंग

परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय के दूसरे तल पर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कक्ष में एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने विभिन्न थानाध्यक्षों संग मासिक बैठक की। बैठक के दौरान पंचायत चुनाव और शराब बंदी को हर हाल में लागू रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी थानों के थानाध्यक्ष से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा करते हुए अहम निर्देश दिया। बैठक में कहाकि पंचायत चुनाव अब दरौली व जीरादेई में होना है। वहां के थानाध्यक्ष विशेष ध्यान दें और गुठनी, नौतन, दरौली के थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग के लिए अभियान चलाएं।

साथ गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया । उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय है। थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को निष्पादित किया करें। थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के गुंडा पंजी में शामिल बदमाशों की कुंडली भी तैयार कर लें। किसी थाना क्षेत्र में शराब बिकने पर कार्रवाई होगी। क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ ने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामिला आदि की समीक्षा की। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान देना होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026