Categories: छपरा

छपरा: सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

छपरा: नेहरू युवा केन्द्र सारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिले के पानापुर प्रखंड के सतजोड़ा बाजार स्थित करचोलिया में उत्कर्ष सामाजिक सेवा संस्थान के तहत बुनियादी व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत 25 महिलाओ को 3 माह का सिलाई कढ़ाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।कार्यक्रम का उद्घाटन नेहरू युवा केन्द्र सारण के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया एवं नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी नीतीश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

इस मौके पर मयंक भदौरिया ने कहा कि सिलाई कढ़ाई के इस प्रशिक्षण से महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। 3 माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात महिलाएं रोजगार प्रारंभ कर आत्मनिर्भर होने के संकल्प को चरितार्थ कर सकेंगी। कार्यक्रम में युवा मंडल को खेल सामग्री, जल संरक्षण अभियान के स्टिकर्स, बैनर्स, साबुन, सैनिटाइजर इत्यादि भी दिए गये ।कार्यक्रम के अंत मे जल शपथ भी कराई गई एवं सभी से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026