✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर सोमवार की सुबह एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों द्वारा आमजनों में नशा विमुक्ति को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। रैली पुलिस लाइन से शुरू हुई जो गोपालगंज मोड़, जेपी चौक, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड सहित अन्य इलाकों से होते हुए पुलिस लाइन आकर समाप्त हुई।
एसपी ने लोगों से नशा नहीं करने की अपील की। कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, युवाओं को नशापान से बचना चाहिए। नशे से कई तरह की शारीरिक व मानसिक बीमारी होती है। रैली के दौरान जवानों द्वारा नारा लगाया गया और लोगों से नशा नहीं करने को कहा गया। मौके पर एसडीपीओ फिरोज आलम, नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…