✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के तीन युवक विशाल सिंह, अंशु सिंह और उनके ड्राइवर प्रमेंद्र यादव का अपहरण कर हत्या करने के मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विदूरतिहाता निवासी नसरूद्दीन उर्फ नसरू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेजने की प्रक्रिया कर रही है। गिरफ्तारी की पुष्टि नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने की।
बता दें कि सात नवंबर 2021 को नगर थाना के रामनगर के रहने वाले विशाल सिंह, हुसैनगंज थाना के पैगंबरपुर के रहने वाले अंशु सिंह और जीरादेई थाना के भरौली गांव के रहने वाले परमेंद्र यादव काले रंग की स्कोर्पियो से घर से निकलने के बाद रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए थे। उनकी गाड़ी को गोपालगंज से बरामद हुई थी। इस मामले में विशाल सिंह की मां सुनीता सिंह ने नगर थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी कराई थी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…