परवेज अख्तर/सिवान: सिवान में बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए फ्रेवशनल डोजेस आफ इनएक्टिवेटेड पोलियो वायरस (एफआइपीवी) वैक्सीन की तीसरी खुराक यानी नवजातों को दी जाने वाले वैक्सीन की तीसरी डोज देने की शुरूआत कर दी गई है जो शिशुओं के नौवें माह के होने पर दी जाएगी। इसकी शुरूआत एक जनवरी से जिले के सभी बच्चों को एफआइपीवी वैक्सीन की तीन खुराक दी जा रही है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि एक से इस वैक्सीन की तीसरी खुराक को इंजेक्शन के रूप में शेड्यूल टीकाकरण में शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले नवजात शिशु को डेढ़ महीने एवं तीसरे महीने में पोलियो वैक्सीन आईपीवी की डोज दी जाती थी। वहीं अब शिशु के नौवें महीने में पोलियो की बूस्टर डोज इंजेक्शन के रूप में दी जाएगी। यह खुराक नौवें महीने में लगने वाली मीजल्स रुबेला वेक्सीन के साथ ही दी जाएगी। बता दें कि विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण को नजर अंदाज नहीं करें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…