सिवान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेवा केंद्र का मना 37वां वार्षिकोत्सव

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के महावीरी पथ स्थित परमात्मा दर्शन भवन में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र का 37वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केक काटकर भाई-बहनों ने एक दूसरे को बधाई व शुभकामना दी। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात आश्रम के भाई-बहनों द्वारा परमात्मा के ध्यान के पश्चात ज्ञान मुरली का श्रवण किया गया। अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई। संस्था की सफलता पर प्रकाश डालते हुए राजयोगिनी बीके सुधा बहन ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना 1936 में परमपिता परमात्मा शिव निराकार द्वारा सिंध हैदराबाद में की गई थी।

संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में मूल शिक्षा, आध्यात्मिक ज्ञान और सहज राजयोग की शिक्षा द्वारा समाज का उत्थान एवं चरित्र निर्माण करना है। सुधा बहन ने कहा कि विश्व में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों की पुर्नस्थापना द्वारा सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विभिन्न स्तरों पर यह संस्था प्रयासरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. आशुतोष कुमार सिन्हा, डा. जेएन प्रसाद, डा. एके अनिल, डा. राम इकबाल गुप्ता, डा. कंचनमाला, डा. रंजीता सिन्हा, डा. सरिता कुमारी, डा. राकेश कुमार, बीके प्रेम भाई ,निर्मल भाई ,सुभाष भाई, अनिल भाई, अर्जुन भाई, विमल भाई आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024