✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सराय ओपी क्षेत्र के एमएम कालोनी स्थित मो. अरशद एजाज के बंद घर पर शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने नौ राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इस मामले में 48 घंटे बीत जाने के बाद भी ना तो आवेदन पड़ा है और ना ही फायरिंग के कारण का ही पता चल पाया है। वहीं पुलिस भी अभी तक मामले की जांच ही कर रही है। फायरिंग के दौरान किसी के जान माल की क्षति नहीं हुई थी।
पुलिस ने घटनास्थल से नौ गोली का खोखा बरामद किया था। मिली जानकारी के अनुसार भूमि खरीद फरोख्त से संबंधित रुपये का विवाद बताया जाता है। सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि फायरिंग किन कारणों से हुई है, यह पता लगाया जा रहा है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…