सिवान: पूर्व से चल रही सभी योजनाओं का विस्तृत विवरण अगली बैठक में करें प्रस्तुत : डीएम

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश के आलोक में राज्य के छात्र-छात्राओं को उच्च श्रेणी की शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं को मजबूती प्रदान करने का कार्य नए सिरे से प्रारंभ किया गया है। इसको लेकर जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के असैनिक कार्यों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।

इस दौरान पूर्व के विभागीय पत्र के आलोक में चल रही योजनाएं एवं नए विभागीय आदेश के आलोक में कार्यान्वित की जाने वाली योजनाओं के पूर्ण करने से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र सिंह को पूर्व से चल रही सभी योजनाओं का विस्तृत विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। ताकि वित्तीय वर्ष में मार्च 2025 तक पूर्ण की जाने वाली योजनाओं का चयन करते हुए निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जा सके। बैठक में उप विकास आयुक़्त मुकेश कुमार, एसएसए के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026