सिवान: 24 केंद्रों पर 8206 अभ्यर्थियों ने दी सिपाही भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: केंद्रीय चयन पर्षद के तहत बिहार पुलिस एवं अन्य इकाइयों में सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को तीसरे चरण की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। चयन पर्षद द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार जिले के 24 केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक परीक्षा का संचालन किया गया। वहीं परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। हालांकि परीक्षा के दौरान कहीं से भी कोई कदाचार की सूचना नहीं है। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में कुल 12 हजार 483 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 8206 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि चार हजार 278 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बता दें कि 21 को चौथे चरण, 25 को पांचवें चरण तथा 28 अगस्त को छठवें चरण को एक पाली में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित होगी।

डीएम-एसपी सहित अन्य पदाधिकारी लेते रहे परीक्षा केंद्रों का जायजा :

डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व एसपी अमितेश कुमार परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे। साथ ही नकलमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर पदाधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। इसके अलावा सदर एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह सहित जिला के अन्य वरीय पदाधिकारीगण भी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे थे। वहीं परीक्षा के दौरान पुलिस की नजर ना सिर्फ परीक्षा केंद्रों पर रही। बल्कि स्थानीय लाज, होटल, विवाह भवन सहित कोचिंग संस्थानों व फोटो स्टेट की दुकानों तक सतर्कता रही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026