परवेज अख्तर/सिवान: शहर के अस्पताल रोड में शुक्रवार की देर रात एक कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गयी। इससे पहले घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस को दी गयी। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों व दमकल की गाड़ियों के सहयोग आग पर काबू पाया जा सका। इधर पुलिस भी घटना की छानबीन में जुट गयी है। दुकान संचालक सरफराज अहमद ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर गया था।
रात को करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने उसके मोबाइल फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना दी। इधर जब दूकानदार भागे-भागे मौके पर पहुंचा तबतक काफी देर हो चुकी थी। क्योंकि दुकान में भयंकर आग लग चुकी थी। इधर दुकानदार ने स्थानीय थाने को दिए गए आवेदन में बताया है कि शार्ट सर्किट आग लगने का कारण हो सकता है। हालांकि घटना की जांच की मांग की गई है। उसने बताया है कि आग लगने से दुकान में बेचने के लिए रखा महिलाओं व बच्चों का करीब दस लाख रुपए का कपड़ा राख हो गया है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…