परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा, लकड़ी नबीगंज एवं आंदर में हुई अगलगी की घटना में एक झोपड़ीनुमा घर समेत ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई वहीं दर्जनों पेड़ झुलसने से बर्बाद हो गए। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी नसीम अहमद के झोपड़ीनुमा मकान में बुधवार की रात्रि आग लगने से उसमें रखे अनाज, कपड़ा, बाइक, फर्नीचर, कागजात समेत ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घर के समय पर घर पर सिर्फ महिलाएं थी। उनके द्वारा शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाए। इस मामले में अरंडा निवासी नसीम अहमद के पुत्र जावेद अली ने थाना एवं अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के समीप गुरुवार को नहर के किनारे अचानक आग लगने से दर्जनों पेड़ झुलस गए।
आग की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू कुशवाहा ने आंदर थाना को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाए। बताते चलें कि यहां नहर के किनारे नगर पंचायत का कचरा फेंका जाता है जहां किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगा दी गई थी। वहीं लकड़ी नबीगंज के पड़ौली बली टोला में गुरुवार की शाम किसी शरारती तत्वों द्वारा सिगरेट पीकर उसके टुकड़ा फेंके जाने से रामजी सिंह के बगवानी में रख दो दर्जन से अधिक गेहूं के बोझे जलकर राख हो गए। इस दौरान कई पेड़ पौधे में झुलस गए। बाद में अग्निशमन विभाग व ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी अजय कुमार ठाकुर, राजस्व कर्मचारी तारकेश्वर पांडेय, मुकेश कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य राजगिरीह चौधरी, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सुनील सिंह आदि ने घटना की जानकारी ली तथा पीड़ित का सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…