परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाने की टीम ने छपरा की ओर जा रहे आटो से 141 लीटर शराब बरामद की। साथ ही आटो वैन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि गुरुवार को टीम थाना के समीप वाहन जांच कर रही थी, तभी एक आटो वैन के चेचिस में एक बाक्स बना कर उसमें करीब 141 लीटर अंग्रेजी छुपाकर रखी हुई पाई गई। इस दौरान पुलिस ने शराब व आटो वैन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…