सिवान: झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से नकद समेत दो लाख की संपत्ति जली, महिला घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना के मानपुर पतेजी गांव में शनिवार की रात एक झोपड़ीनुमा घर मे आग लगने से नकद समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस क्रम में बीच बचाव करने में आग की चपेट में आने से एक महिला भी झुलसने से घायल हो गई। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला की पहचान सतन राम की पत्नी प्रभावती देवी के रूप में हुई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार की रात भोजन करने के बाद पूरे परिवार के सदस्य सो गई थी। तभी देर रात नींद खुली तो घर में आग की लपट दिखाई दी। इस दौरान वह शोर मचाते हुए अपने बच्चों को लेकर घर के बाहर भागी लोगों को मदद के लिए चिल्लाने लगी। इस क्रम में घर में बंधे मवेशी व बकरी खोलने के क्रम में आग से झुलसकर घायल हो गई।

अगलगी की सूचना पर जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक घर में रखे 50 हजार रुपये नकद, कपड़ा, अनाज, बर्तन, आभूषण, फर्नीचर, बैंक का पासबुक, आवश्यक कागजात समेत करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलते ही एसआइ जफर आलम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार यादव अन्य लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं मुखिया लालमुनी देवी के पति दिलीप कुमार चौहान ने मदद के रूप में पीड़ित परिवार को दो हजार रुपये नकद एवं दो कंबल प्रदान किया। इस संबंध में अंचलाधिकारी रामेश्वर राम ने बताया कि इसकी जांच करा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024