सिवान: पुलिस सप्ताह पर बाइक रैली निकाल जनता को किया गया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में पुलिस सप्ताह पर पुलिस पदाधिकारियों ने जनता के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार गुठनी के चीताखाल पंचायत में गुरुवार को एसआइ श्रवण कुमार पाल के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया है। बाइक रैली चीताखाल, केल्हरुआ, ओदीखोर, खपवा, कोढ़वलिया, कल्याणी दामोदरा समेत सभी गांवों में निकाली गई। रैली के बाद बाबा बालनाथ उच्च विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधि व आम लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयाेजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआइ ने कहा कि पुलिस आम लोगों के सहयोग के लिए ही है। पुलिस के साथ आम लोगों का समन्वय होना समाज हित में है।

किसी तरह की समस्या में पुलिस प्रथम दृष्ट्या सहयोग करेगी। उन्होंने लोगों से अपनी समस्या पुलिस से बेहिचक बताने की सलाह दी। साथ ही आपराधिक गतिविधि एवं शराब तस्करी पर नियंत्रण करने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर दर्जनों पुलिस कर्मी, जनप्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं महाराजगंज के र करते हुए अपराध नियंत्रण पर भी नियंत्रण करने का महाराजगंज थाना क्षेत्र के कसदेवरा के प्रेमन टोला राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जिगरहवां काली मंदिर, रिसौरा पंचायत भवन में पुलिस सप्ताह पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर जनता की समस्याओं से अवगत समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया तथा जनता को भी अपराध पर नियंत्रण करने के लिए सहयोग की अपील की गई। वहीं असांव थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस सप्ताह के तहत थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक रैली निकाल विभिन्न गांव में ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया गया। इस मौके पर एसआइ मिथिलेश मांझी, उपेंद्र तिवारी, जयप्रकाश पासवान समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026