सिवान: 26 लाख लूट मामले में दुबारा बैंक कर्मियों से पूछताछ

बैंक के समीप स्थित एटीएम की हुई जांच

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में हुई 26 लाख रुपए की लूटपाट मामले में पुलिस ने शनिवार की दोपहर बैंक पहुंच बैंक कर्मचारियों से लूट संबंधित पूछताछ किया. बताते चलें कि बीते 13 अप्रैल की सुबह तकरीबन 10:29 बजे हथियारबंद चार अपराधियों ने हथियार के बल पर स्टेशन रोड स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 26 लाख 47 हजार 512 रुपये लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में चार दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस को अब तक कुछ भी सुराग नहीं लगा सकी. जिसके बाद शनिवार की दोपहर बैंक खुलने के बाद एसडीपीओ जितेंद्र पांडे और नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित बैंक पहुंचे और बारी बारी से बैंक में तैनात कर्मचारियों से लूट मामले में पूछताछ किया.

जिसके बाद एसडीपीओ और नगर इंस्पेक्टर बैंक के नीचे स्थित एटीएम में जांच की और पुनः सीसीटीवी  कैमरा खंगाला. बताते चलें कि लूट की घटना को अंजाम दिए चार दिन हो गए, लेकिन अब तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी. इधर दिनदहाड़े इस लूट की घटना के बाद उस क्षेत्र के लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं. क्योंकि जिस क्षेत्र में लूट की घटना हुई है वहां बड़े बड़े व्यवसाई अपने व्यवसाय करते हैं. लेकिन लूट की घटना होने के बाद सभी लोग दहशत के माहौल में हैं. इधर इस मामले में पुलिस अब तक कुछ कहने से इंकार कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026