परवेज अख्तर/सिवान: श्रम परिवर्तन पदाधिकारी पचरुखी नीलम आकाश के नेतृत्व में बुधवार को गठित धावा दल के सदस्याें ने अभियान चलाकर एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया। श्रम परिवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान ओरमा निवासी मो. कमरुद्दीन के महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम के प्रतिष्ठान आटो स्पेयर्स पार्ट्स एंड रिपेयरिंग सेंटर से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। नियोजक के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1996 के अंतर्गत धारा तीन/तीन ए तथा अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी कराई गई है।
बताया कि नियोजक को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी के भुगतान हेतु आठ हजार 788 रुपये का नोटिस निर्गत किया गया है। धावा दल में बसंतपुर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमार स्नेहजीत, नौतन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किशुनदेव साह, बड़हरिया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुरारी सिंह, डीसीपीयू अमित कुमार के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी अभियान में शामिल रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…