परवेज अख्तर/सिवान: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को पांच वर्षीय फाउंडेशन स्टेज शुरू करने को लेकर निर्देश दिया है। सत्र 2023-24 में सभी सीबीएसई स्कूलों में नई शिक्षा नीति के फाउंडेशन स्टेज के तहत पढ़ाई की शुरुआत होगी। यह बताया गया है कि नई शिक्षा नीति के तहत एनसीईआरटी द्वारा विकसित दक्षता और सीखने के परिणाम की रूपरेखा तैयार की गई है।
नेशनल फ्रेमवर्क में उन सभी चीजों को शामिल किया गया है, जो मूलभूत स्तर पर शिक्षण और सीखने का मार्गदर्शन करेगी। पाठ्यक्रम और शिक्षण को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसे स्कूल आसानी से लागू कर सकेंगे। इसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक की पढ़ाई होगी। कहा गया है कि तीन से आठ वर्ष के बच्चों के लिए यह फाउंडेशन स्टेज होगा। इसमें बच्चों के बौद्धिक, मानसिक, नैतिक विकास पर विशेष रूप से काम किया जाना है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…