सिवान: रेल प्रशासन ने आधा दर्जन ट्रेनों का किया पुनर्संचालन

  • कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद रेल प्रशासन ने बंद किया था परिचालन
  • अनारक्षित ट्रेनों के चलने से दैनिक यात्रियों को मिलेगी सुविधा

परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु आधा दर्जन से अधिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ियों का पुनर्संचलन शुरू किया है.इस गाड़ी में सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा. 05145 छपरा-सीवान विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 26 जून से, 05146 सीवान-छपरा विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 27 जून से, 05153 सीवान-गोरखपुर (वाया कप्तानगंज) विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 26 जून से, 05154 गोरखपुर-सीवान (वाया कप्तानगंज) विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 26 जून से, 05151 भटनी-बरहज बाजार विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 22 जून से, 05152 बरहज बाजार-भटनी विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 22 जून से, 05133 औंड़िहार-जौनपुर विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 25 जून से, 05134 जौनपुर-औंड़िहार विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 25 जून से, 05143 औंड़िहार-जौनपुर विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 27 जून से, 05144 जौनपुर-औंड़िहार विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 27 जून से, 05122 छपरा कचहरी-थावे विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 21 जून से, 05121 थावे-छपरा कचहरी विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 21 जून से, 05124 छपरा कचहरी-थावे विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 21 जून से तथा 05123 थावे-छपरा कचहरी विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 21 जून 2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026