परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा बड़ा मुहल्ला गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने वार्ड नंबर चार में जल निकासी नहीं से विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि हर साल होने वाली बारिश के पानी से जल जमाव स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जिससे लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हो जाते है. इस वार्ड में जल निकासी की कोई समुचित ब्यवस्था नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से निजात के लिये स्थानीय बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया. लेकिन जल निकासी की कोई समाधान नहीं हो पाया है.
लोगों ने बताया कि गुरुवार को उक्त वार्ड में नलजल की जांच करने आयी एडीएम प्रियंका कुमारी से भी इस समस्या से निजात के लिये गुहार लगायी. लेकिन जल निकासी की कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला. विरोध करने वालों में मोहम्मद इस्माईल, राजेश कुमार महतो, हसनैन अहमद, अली इमाम, एजाजुल, रामजी गुप्ता, शत्रुघ्न महतो आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…