सिवान: राम जन्मभूमि विश्व के आश्चर्यों की सूची में शीर्ष पर होगा : प्रमोद

परवेज अख्तर/सिवान: 22 जनवरी को 500 वर्षों के कठोर संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में राम लला अपने आस्था के केंद्र में विराजने जा रहे हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि सनातनियों का सबसे रमणीय पावन तीर्थ-स्थल के साथ विश्व का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र भी बनेगा। विश्व के सात आश्चर्य फिर से परिभाषित होगी। यह बातें सनातन चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय महासचिव ई. प्रमोद कुमार मल्ल ने सोमवार को दरौली पंचमंदिर घाट पर जिला कार्यालय से दरौली प्रखंड के पंचायतों में वितरण हेतु आए श्रीरामजन्म भूमि अभिमंत्रित अक्षत वितरण समारोह के अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने समाज के हर वर्ग का सहयोग और आशीर्वाद के साथ लोक कल्याण का कार्य किया, यही सीख हम सबको लेकर अपने घर, परिवार, समाज और देश के लिए उचित योगदान समय-समय पर देना चाहिए। इस अवसर पर सनातन आफ कामर्स एवं इंडस्ट्रीज के सदस्य एवं सनातन धर्मावलंबी दरौली में जन-जागरण कलश यात्रा में शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026