सिवान: रावण पुतला दहन का कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के खेल मैदान में मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर असत्य व अधर्म के प्रतिक रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा समेत जिले के वरीय पदाधिकारी व काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान इप्टा के स्थानीय कलाकारों द्वारा डांडिया, गरबा, शिव तांडव, कथक तथा भजन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के उपरांत प्रतीक रूप में बनाए गए लंका से माता सीता को बांदरी सेना ने छुड़ाया। तत्पश्चात राम, लक्ष्मण, माता सीता को मंच पर लेकर आए।

लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ, भगवान राम द्वारा कुंभकरण तथा अंत में मंच से ही श्रीराम द्वारा रावण का पुतला का नई तकनीक द्वारा दहन किया गया। मंच का सफल संचालन रामजी सिंह किया। कार्यक्रम परिसर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई थी। पूरा परिसर सीसी कैमरा की निगरानी में था। साथ ही साथ ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में आपदा विभाग के कार्यकर्ताओं ने भी बहुत ही सराहनीय सहयोग दिया। समिति के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह जीशु ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा कार्यकर्ताओं और सदस्यों को उनके सहयोग एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया।

वहीं मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने समिति को इस सफल एवं भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर डीएम-एसपी के अलावा सदर एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ फिरोज आलम, डीसीएलआर शहबाज खान, डीएसपी मुख्यालय विनोद कुमार, सदर बीडीओ विनीत कुमार, सदर सीओ ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, टाउन इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, मुफस्सिल अंचल इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय समेत, सिवान सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026