परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में रावण पुतला दहन की धूम रही। जिले के हुसैनगंज, रघुनाथपुर, महाराजगंज, दारौंदा, हसनपुरा आदि प्रखंडों में मंगलवार की शाम विजयादमी पर रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला दहन किया। इस दौरान कई जगहों पर आकर्षक झांकियां जानकारी के अनुसार महाराजगंज शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की शाम रावण का पुतला दहन किया गया। राम, सीता, लक्ष्मण की झांकी पूरे शहर में निकाली गई।
आरबीजीआर कालेज के मैदान में रावण, मेघनाथ का पुतला दहन किया गया। वहीं दारौंदा प्रखंड के बगौरा गांव के पश्चिमी टोला स्थित काली मंदिर के परिसर में 25 फीट ऊंचे रावण का पुतला का दहन किया गया। इस दौरान भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की झांकी प्रस्तुत की गई। वहीं हुसैनगंज के गोपालपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भी रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। रघुनाथपुर शहीद मैदान में विजयादशमी के उपलक्ष्य में 30 फीट ऊंचा रावण की पुतला दहन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…