परवेज़ अख्तर/सीवान:
गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र के सीघड़िया के समीप बीते नवंबर महीने में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक विदेश भेजने वाले एजेंट से 22 लाख की लूट की थी.लूट के बाद सभी अपराधी फरार हो गए थे. नवंबर महीने से ही लूट में शामिल अपराधियों को यूपी पुलिस तलाश रही है. जिसमें घटना में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.लेकिन एक अपराधी अभी भी फरार चल रहा है जो सिवान का रहने वाला है.सोमवार को गोरखपुर कैंट थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार और कॉन्स्टेबल हरि किशोर तिवारी अपराधी की गिरफ्तारी करने के लिए सिवान पहुंचे.
जहां मुफस्सिल थाना के सहयोग से अपराधी की घर धनौती गांव निवासी गफार मियां का पुत्र लड्डन मियां उर्फ रहमत अली के यहां छापेमारी की गई. लेकिन वह घर पर नहीं मिला.पुलिस ने दबिश बनाते हुए परिजनों से कहा कि जल्द से जल्द उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करवा दें अन्यथा कुर्की भी हो सकती है.गोरखपुर कैंट थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि घटना में शामिल चार लुटेरे थे.जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्हीं की निशानदेही पर आज हम लोग सिवान पहुंचे हैं.जहां आरोपी घर धनौती में छापेमारी की गई लेकिन वह घर पर नहीं मिल सका.मिली जानकारी के अनुसार लड्डन मियां बीते वर्ष फतेपुर में हुई 18 लाख के लूट मामले में शामिल था जो जेल से बेल पर बाहर आया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…