सिवान: प्रधान सचिव व ईओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग

परवेज अख्तर/सिवान:
आरटीआई कार्यकर्ता सह पूर्व वार्ड पार्षद इंतखाब अहमद ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर वित्तीय वर्ष 2017-19 में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण हेतु उपभोक्ता शुल्क की वसूली नहीं कर राजस्व की क्षति पहुंचाने वालें के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होने उक्त आशय का आवेदन नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को भी दिया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि बिहार नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 128 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपभोक्ता शुल्क जमा कराने का प्रावधान है। जबकि वित्तीय वर्ष 2016 से नगर परिषद द्वारा 38 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव का कार्य एनजीओ के द्वारा कराया जा रहा है। इससे प्रति वर्ष लगभग 1 करोड़ 76 लाख रुपये राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026