सिवान वासियों ने हैप्पी न्यू ईयर कह दी शुभकामनाएं

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले में रविवार को नए वर्ष का जश्न उत्साहपूर्वक मनाया गया। पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए लोगों में शनिवार को खासा का उत्साह दिखा। रविवार की सुबह से ही लोग अपने आस पास के मंदिरों में पहुंच कर पूजा-पाठ कर भगवान से नए वर्ष के लिए मंगल कामना करते हुए देखे गए। ठंड ने युवाओं के उमंग को कम करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ाके की ठंड के बीच युवा नए साल के स्वागत में जुटे रहे। नववर्ष के स्वागत के लिए लोगों ने विभिन्न पिकनिक स्पाट पर जाकर इसका आनंद उठाया। साल भर सुनसान रहने वाले पिकनिक स्थल नव वर्ष के अवसर पर गुलजार हो गए। इसके पूर्व शनिवार की देर रात 12 बजते ही जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पटाखे फोड़ कर नववर्ष का स्वागत किया। वहीं घड़ी की सुई जैसे ही 12 पर पहुंची सभी ने एक दूसरे को मोबाइल पर संदेश, काल कर शुभकामना देने का सिलसिला शुरू कर दिया, जो रविवार की देर शाम तक चलता रहा।

पूजा अर्चना की रही होड़, मंदिरों में उमड़ी भीड़ :

नए वर्ष पर श्रद्धालुओं द्वारा घरों तथा मंदिरों में पूजा की होड़ रही। सुबह से ही स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा सामग्री के साथ पहुंचने लगे। पूरे साल परिवार समेत सुखमय जीवन की कामना की। कई घरों में धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए। शहर के कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर, महादेवा शिव मंदिर, फतेहपुर, बुढ़िया माई मंदिर, स्टेशन रोड मां संतोषी मंदिर, श्रीनगर स्थित दुर्गा मंदिर, शुक्ल टोली स्थित हनुमान मंदिर के अलावा सिसवन के मेंहदार, गुठनी के सोहागरा स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर, जीरादेई के अकोल्ही स्थित अनंतधाम मंदिर, बड़हरिया के यमुनागढ़, मैरवा के हरिराम ब्रह्म मंदिर, भगवानपुर के खेढ़वा माई, बिठुनदेवी, लकड़ी नबीगंज के पड़ौली भवानी, दारौंदा के हड़सरी, भीखाबांध पचरुखी दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। महाराजगंज शहर के प्रसिद्ध जरती मां मंदिर, कंकारीन मां मंदिर, राजेंद्र चौक स्थित दुर्गा मंदिर में लोग पूजा अर्चना में लीन दिखे। इन मंदिरों में सुबह से ही बहुत भीड़ रही। शहर के विभिन्न जगहों पर छोटे-छोटे बच्चे पिकनिक मनाने में मस्त दिखे। वहीं लोग गोपालगंज के थावे भवानी मंदिर, यूपी के लार, सलेमपुर, देवरिया, गोरखपुर, अयोध्या, कुशीनगर समेत अन्य जगहों पर जाकर पूजन अर्चन की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024